आयुष ग्राम, बंजली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित हुआ

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को डॉ. एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउन्डेशन, आयुष ग्राम, बंजली में संस्था संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी के निर्देशन में योग दिवस आयोजित हुआ। डॉ. गौरव पुरोहित ने शिविर में उपस्थितजनों को योग की विभिन्न मुद्राएं करवाई।
शिविर के प्रारंभ में डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिविरार्थियों को योग की उपयोगिता के संबंध में बताते हुए कहा कि प्रतिदिन योग प्राणायाम करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को रोज आधा घण्टा योग प्राणायाम करना चाहिए, ताकि उनमें रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और वे निरोगी रहे। निरोगी काया ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
शिविर में पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय, डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, डॉ. एम.बी.शर्मा नर्सिंग कॉलेज एवं तेजस्विनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के समस्त शिक्षकगण, हॉस्पिटल स्टाफ, छात्र-छात्राऐ उपस्थित थे।

Play sound