भाजपा मनाएगी डॉ.मुखर्जी की पुण्यतिथि

रतलाम 22 जून 2023 । भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूण्यतिथि 23 जून को मनाई जायेगी। रत्नपुरी 80 फीट रोड़ स्थित डॉ..श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में सुबह 10 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ.मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जायेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा सहित समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेगे।