बाजना एवं सैलाना क्षेत्र के छात्रावास अधीक्षकों की बैठक सम्पन्न

रतलाम। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष केशुराम निनामा द्वारा आज जिले के बाजना एवं सैलाना क्षेत्र के छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक लेकर छात्रावास के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
शिक्षा का नवीन सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व आज श्री निनामा द्वारा बैठक में सैलाना एवं बाजना क्षैत्र के छात्रावासों में अध्यनरत छात्र-छात्राएं की नियमित उपस्थिति, विद्यार्थियों के बोर्ड परिक्षा परिणाम, छात्रावासों में साफ-सफाई आदि के बारे में अधिक्षकों से चर्चा की गई एवं बैठक में उपस्थित प्रभारी आदिवासी विकास प्रीति जैन को छात्रावासों में आने वाली विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित करते हुए बाजना में खेल मैदान के निरीक्षण हेतु कहा गया। साथ ही जिले में अंग्रेजी माध्यम के आश्रम सीट वृद्धि संख्या के लिए कहा गया। ३ वर्ष से अधिक रूप से कार्यरत अधीक्षकों को हटाए जाने के निर्देश भी दिए गए। समस्त अधीक्षकों को विद्यालय के प्राचार्य से सतत सम्पर्क में रहने एवं परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु निरंतर प्रयास करने को कहा गया एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों के केवल माता-पिता को ही अनुमति दी जाए । श्री निनामा ने कहा कि छात्रावास, आश्रमों में सुविधाओं की कमी है तो उसे तुरंत सम्बंधित अधिकारी एवं समिति अध्यक्ष को अवगत करावें जिससे समस्या का निदान किया जा सकें। बैठक में सैलाना एवं बाजना क्षेत्र के समस्त छात्रावासों एवं आश्रमों के अधीक्षक उपस्थित थे ।