विधायक चेतन्य काश्यप पहुंचे शास्त्री नगर में भगवानदास त्रिलोकचंदानी के निवास

रतलाम, 25 जून 2023। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप शास्त्री नगर स्थित सर्वानंद बाजार वाले भगवानदास त्रिलोकचंदानी के निवास पर पहुंचे। श्री काश्यप ने यहां परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के विशेष जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, किशनदास त्रिलोकचंदानी, आनंद त्रिलोकचंदानी, सीमादेवी, चंद्रादेवी, मीरादेवी एवं परिवारजन आदि उपस्थित रहे। परिवार के द्वारा श्री काश्यप की अगवानी करते हुए उनका आत्मीय स्वागत भी किया।