प्रदेश के 5 लाख उपेक्षित पेंशनर्स व परिवारों का प्रदेश सरकार के प्रति तीव्र आक्रोश, राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन

रतलाम। राज्य पेंशनर्स की लंबित मांगों जिसमें विशेष 42 प्रतिशत महंगाई राहत केन्द्रीय पेंशनरों की भांति राज्य पेंशनरों को दिये जाने तथा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य पुर्नगठन की धारा 49(6) समाप्त किये जाने देय एरियर राशि का भुगतान करने में मुख्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा समाधान नहीं करते हुए प्रदेश के पेंशनरों को प्रताडि़त कर रहे है। दूसरी ओर मुफ्तखोरी, रेवड़ीबांट योजना से प्रदेश पर आर्थिक कर्ज बढ़ा रहे है। राज्य पेंशनरों के उनके हक अधिकार का देय महंगाई राहत नहीं देना पेंशनरों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है।
उपप्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम की पेंशनर्स बैठक में कहा कि पेंशनरों के सब्र का पहाड़ अब टूट चुका है। आंदोलन ही एक रास्ता है। पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. के आह्वïान पर दिनांक 6 जुलाई 23 को प्रदेश के पेंशनर्स राजधानी भोपाल में निलम पार्क में एकत्र होकर जंगी धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर म.प्र. के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।
सचिव एम.एल. नगावत, कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भट्ट, तहसील अध्यक्ष हरिश कुमार बिंदल, प्रमोद व्होरा ने भोपाल में किये जा रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में अपनी एकता व शक्ति का परिचय देते हुए धरना प्रदर्शन में भागीदारी करने व आंदोलन को पुरजोर तरीके से सफल बनाने की अपील की। आंदोलन में तहसीलों से व मुख्यालय से लगभग 50 पेंशनर्स ने अपनी सहमति दी है और भी सदस्य अपनी सहमती दे सकते है।
बैठक को पर्यावरण प्रेमी एस.के. कटारे ने संबोधित करते हुए कहा आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने के साथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु माता-पिता की स्मृति में सुरक्षा सहित एक या दो पौधे (छायादार पीपल, नीम, बड़) रोपने का आह्वïान किया।
बैठक में वेणीमाधव द्विवेदी, हरिशंकर चौहान, लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, उच्छवलाल साल्वी, बलराम पाटीदार, चंद्रकला व्यास, निर्मला नलवड़े, ए.ए. काजी, विजयसिंह सिसौदिया, लक्ष्मीनारायण करंजीया, रामचंद्र राव चव्हाण, एफ.एम. मंसूरी, विष्णुकुमार सैनी, ईश्वरलाल भाटी, गायत्री शर्मा, सतीश चंद्र दय्या, शिव प्रकाश शर्मा, जगदीश चंद्र चुंडावत, कृष्णगोपाल आचार्य, बसंती ठाकुर, एस.एन. मालवीय साधना आचार्य, महेश कुमार राठौर, निर्मला वैष्णव, गीता राठौर, मो. अनवर, जी.एस. चंद्रावत, मूलचंद आर्य, पूरणदास वैष्णव, आशा श्रीवास्तव, प्रकाश चौहान, तोलीराम शर्मा, महेश त्रिवेदी, ओमप्रकाश उपाध्याय, भेरुसिंह चौहान, राजेन्द्र मरमट, बाबूलाल शर्मा, जितेन्द्रसिंह भूरिया, रमेशचंद मंडोरा, श्यामसुंदर भाटी, रविन्द्र कुमार जोशी ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए सामूहिक नारेबाजी की।