डॉ. उपाध्याय मल्टीटेलेन्टेट व्यक्तित्व के धनी है : डॉ. आर.एन. मण्डवारिया

जावरा ( अभय सुराणा)। सिविल हॉस्पिटल जावरा में आज 38 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए डॉ. प्रकाश उपाध्याय के सेवानिवृत्त समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आर.एन. मण्डवारिया अध्यक्षता डॉ. दीपक पालडिय़ा, विशेष अतिथि डॉ. शंकर खराड़ी, डॉ. एस.के. वरूण, प्रोफेसर सुरेश मेहता, के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर डॉ. आर.एन. मण्डवारिया ने कहा कि डॉ. उपाध्याय मल्टीटेलेन्टेट व्यक्तित्व के धनी थे । हर कार्य में सभी को सहयोग एवं मार्गदर्शन करते है । उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की है । डॉ. पालडिया जी ने एवं डॉ. खराड़ीजी ने डॉ. उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. उपाध्याय जुझारू कर्मशील, मेहनती एवं मदुभाषी स्वभाव के धनी है । आपके कार्यकाल में नसबंदी, दस्तक अभियान, एनसीडी और कायाकल्प अभियान ने प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । डॉ. एस.के. वरूण, डॉ. सुरेश मेहता ने उपाध्याय साहब के स्वस्थ जीवन की कामना की, स्वास्थ्य विभाग के धमेन्द्र भट्ट, बसंतीलाल मईडा, कैलाश पंवार, हसंराज नीमा, भरत बिडवान, डॉ. दिेश पाटीदार, डॉ. अतुल मण्डवारिया, डॉ. अरूण गुप्ता, वैशाली वसुनिया, अभय सुराणा, देवेन्द्र भार्गवजी आदि ने डॉ. उपाध्याय के यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि डॉ. उपाध्याय जैसे मल्टी टेलेन्टेट चिकित्सक मिलना मुश्किल है। डॉ. उपाध्याय का सम्मान शॉल, श्रीफल अभिनंदन पत्र, मोमेटो एवं पुष्पमालाओं से स्वास्थ्यकर्मियों ने किया। अभिनंदन पत्र का वाचन डॉ. अतुल मण्डवारिया ने किया । कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्रकुमार दवे ने किया एवं आभार अनूप जोशी ने माना । डॉ. उपाध्याय का स्वागत सर्वश्री कृष्णा पंवार, खेरूनिसा खान, अनिता जोशी, वैशाली वसुनिया, गोपाल राठौर, दीपक रावल, दिनेश उपाध्याय पूनम दायम आदि ने किया ।