रतलाम। राम महिमा चतुर्मास के अंतर्गत शासन दीपक आदित्य मुनि जी महाराज साहब ने प्रवचन में फरमाया कि जो पूर्व के जन्म में जो हमने कर्म कीये है वह उदय बन कर आया हैं उससे ही हमें मानव जीवन मिला हे ,पुण्य का ,धार्मिक कार्यों का, सेवा कार्यों का, अवसर प्राप्त हुआ है परंतु इस जीवन में क्या कर रहे हैं हमें सोचना होगा , नए कर्मों का बंधन तो करते जा रहे हैं परंतु नवीन पुण्य को भी हमारे साथ ले जाना होगा, और यह सब संत शरण ,धार्मिक शरण, पुण्य स्थल ,के बिना नहीं मिल सकता इसलिए हमें नियमित रूप में धार्मिक स्थलों पर जाकर धर्म भावना से जुड़ना होगा। अपनी रुचि परमात्मा के प्रति, आत्मा को शुद्ध करने के लिए लगानी होगी हम इसमें जरा सा भी हिचके नहीं अपने मार्ग से डीगै नहीं अधिक संख्या बल में पधार कर सिर्फ श्रोता का कार्य करने के साथ-साथ धर्म को मन में भी उतारे जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास करें यही संडे इस फंडे का विषय है जीवन को आनंदमय कैसे बनाएं उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि 12 वर्ष से ऊपर के 125 से अधिक युवक युवतियों ने दो दिवसीय धार्मिक शिविर टू डेज फॉर लाइफ विषय पर समता भवन नोलाईपुरा पर महाराज साहब के सानिध्य में भाग लिया। ऋषभ मुहूर्त इशिता मूणत स्नेहा मूणत पीयूष कासवा ने अपने भाव रखें। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पीरोदिया ने बाहर से पधारे अतिथियों का शाब्दिक सत्कार किया मंत्री दशरथ बाफना ने संचालन किया।