डी. पी. ज्वेलर्स मध्य प्रदेश, राजस्थान का सबसे बड़ा रिटेल ज्वेलरी ब्रांड

  • अब दाहोद गुजरात में भी भव्य शोरूम का शुभारंभ संपन्न
  • मशहूर टी.वी. एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ उपस्थिति रही

दाहोद (गुजरात) । देशभर में अपनी स्वर्ण शुद्धता से 35 लाख से अधिक परिवारों का दिल जीतने वाले डी. पी. ज्वेलर्स का भव्य शुभारम्भ गोधरा रोड, छाब तालब के सामने सम्पन्न हुआ इस अवसर पर डी. पी. ज्वेलर्स के श्री रतनलालजी कटारिया, श्री अनिल कटारिया, श्री संतोष कटारिया, श्री विकास कटारिया व परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध अभिनेत्री “अनुपमा” धारावाहिक फेम रूपाली गांगुली और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। दाहोद वासियों को समर्पित इस भव्य शोरूम में खरीदी के लिए ग्राहकों में काफी उत्साह देखा गया।। मध्य प्रदेश व राजस्थान के 11 शहरों में अपनी सफल स्वर्णिम यात्रा के बाद यह उनका गुजरात राज्य में पहला शोरूम दाहोद शहर में खोला गया है. यहां डी पी ज्वेलर्स का 13वा शोरूम है। यह शोरूम ग्राहकों की पसंद, सहूलियत को ध्यान में रखते हुए और बड़ी संख्या में ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर बनाया गया है। यहां अधिक स्पेस, पारम्परिक के साथ मॉडर्न और अपडेटेड फैशन ज्वेलरी कलेक्शन, कम समय में ज्वेलरी शॉपिंग, फैमिली के साथ इत्मीनान से शॉपिंग, एक्सपर्ट एडवाइस के साथ अद्भुत शॉपिंग अनुभव लिया जा सकता है।
रतलाम से शुरू हुए डी. पी. ज्वेलर्स के स्वर्णिम सफर से आज 35 लाख से अधिक परिवार खुशी-खुशी जुड़ चुके हैं। इसकी नींव 86 वर्षों पूर्व सन् 1940 में स्व. श्री धूलचन्दजी कटारिया ने रखी। उनके द्वारा शुरू की गई इस परम्परा को परिवार की प्रत्येक पीढ़ी ने बड़ी खूबसूरती से संभाला।
इस विशेष शुभारम्भ अवसर डी पी ज्वैलर्स फाउंडर श्री रतनलालजी कटारिया ने बताया दाहोद से हमारा रिश्ता आज का नहीं है। बरसों से दाहोद के परिवारों ने हमें बहुत प्यार दिया है और हमेशा से यह भी कहते रहे है कि डीपी ज्वैलर्स को दाहोद में भी आना चाहिए। हम अपनी 86 साल पुरानी, रतलाम की शुद्धता की विरासत के साथ अपना 13वां शोरूम दाहोद में खोल रहे हैं और यह मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद गुजरात में हमारा पहला कदम है। स्वर्ण नगरी रतलाम में शुरुआती दौर में, हमारे पूर्वज स्व. श्री धूलचंदजी कटारिया ने स्थानीय आभूषण बाजारों में जटिलताओं को करीब से समझा। शुद्धता के प्रति ग्राहकों को जागरूक करने का संकल्प लिया और उन्होंने हॉलमार्क आने से पहले ही शुद्धता के मापदंडों को तय कर लिया था, जो आज अपने आप में इतिहास बन गया है। उनके बाद पन्नालालजी कटारिया ने इसे परम्परा मानकर आगे बढ़ाया। हमारे समय तक ग्राहकों की पसंद में बड़ा बदलाव आ चुका था। ऐसे में हमने कम्पलीट मार्केट रिसर्च के बाद ‘ग्लोकल’ अपील वाली डिज़ाइन तैयार की, जो हमारी मुख्य ताकत बनी।
हम दाहोद के लिए अपने 8 वचन साथ लेकर आए हैं – शुद्धता, पारदर्शिता, सही भाव, बेस्ट कलेक्शन और एक्सपर्ट एडवाइस जैसी खासियतों के साथ आप भी निश्चिन्त होकर शानदार ज्वेलरी शॉपिंग का अनुभव कीजिए ।एक बात और दाहोद के इस नए स्टोर में देश के सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइनर द्वारा बनाए गए कलात्मक आभूषणों की सम्पूर्ण रेंज भी प्रदर्शित होगी।चाहे फिर हॉलमार्क गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी, सर्टिफाइड डायमंड् ज्वेलरी और वैवाहिक पोलकी के आभूषण हो, एवरीडे के लिए अमोरा रेंज हो आप को सबकुछ मिलेगा एक छत के नीचे।
श्री अनिल कटारियाजी के अनुसार, हमारे पूर्वजों द्वारा रखी गई नींव साल-दर-साल और भी मजबूत होती जा रही है। डी. पी. ज्वेलर्स की आधारशिला ऐसे समय में रखी गई थी, जब भारत एक स्वतंत्र देश नहीं बना था। उस समय स्व. श्री धूलचंद जी के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण ने ऐसे आभूषण ब्रांड को जन्म दिया, जिसने देश के आभूषण उद्योग को हमेशा के लिए बदल दिया। उनका उद्देश्य उस समय के बेहद असंगठित बाजारों में 96% और 92% शुद्धता वाले आभूषण बनाना था और उनके इस अभूतपूर्व कदम ने व्यवसाय में एक बड़ा बदलाव ला दिया। अब डी. पी. ज्वेलर्स डी. पी. आभूषण लि. का एक वेंचर है जो NSE और BSE लिस्टेड कंपनी है। यहां बड़ी संख्या में निवेशक, शेयर होल्डर के रूप में हमारे साथ जुड़ रहे हैं और उन्हें एक बेहतर रिटर्न मिल रहा है। ब्रांड इमेज के लिए आवश्यक सभी पहलुओं पर डी. पी. ज्वेलर्स ने खुद को साल दर साल साबित किया है। मार्केट में लिस्टेड ब्रांड के रूप में डी. पी. ज्वेलर्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अब रतलाम में दूसरा शोरूम के साथ हम आधुनिक दौर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जहां आप सभी अद्भुत अनुभव के लिए आमंत्रित हैं।
इस विशेष अवसर पर श्री संतोष कटारियाजी ने बताया, कि ग्राहकों के विश्वास की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अनुभवी शैली और आधुनिक विचारों के साथ आज डी. पी. ज्वेलर्स मध्य प्रदेश व राजस्थान के 11 रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा ,अजमेर, धार शहर के ग्राहकों में चर्चित ब्रांड है. गोधरा रोड, छाब तालब के सामने, दाहोद नए शोरूम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की आभूषण खरीदी से जुडी प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करना है। जब हम बात कर रहे हैं अद्भुत शॉपिंग अनुभव की, तो यहाँ स्पेशल वेडिंग लाउंज, विशाल गोल्ड, एक्सक्लूसिव डायमंड, सिल्वर व ज्वेलरी एक्सचेंज सेक्शंस उपलब्ध हैं। ग्राहकों की शॉपिंग और स्पेशल बनाने के लिए लिफ्ट, पार्किंग, ज्यादा बिलिंग काउंटर जैसी अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध है।
श्री विकास कटारियाजी ने बताया, किसी भी कंपनी की मार्केट वैल्यू उसके ग्रोथ प्लान, बाजार में उसके योगदान पर निर्भर करती है। ग्राहकों को BIS, HUID व IGI प्रमाणित आभूषण उनके बजट, पसंद और आवश्यकताओं के अनुसार उपलब्ध करवाने के लिए डी. पी. ज्वेलर्स ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है। यहां उपलब्ध कस्टमर फ्रेंडली बाय बैक पॉलिसी, न्यूनतम मेकिंग चार्ज, डैज़लिंग डायमंड, स्वर्ण समृद्धि जैसी स्कीम ने ग्राहकों को उनकी मनपसंद ज्वेलरी खरीदने की आज़ादी दी। इन सभी सुविधाओं को जस का तस रखते हुए, अब रतलाम में अपने नए अत्यधिक सुविधायुक्त शोरूम के माध्यम से डी. पी. ज्वेलर्स का फोकस पूर्ण रूप से ग्राहकों की शॉपिंग से जुड़े अनुभव को और भी बेहतर करने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *