विजयवर्गीय वैश्य समाज द्वारा पौधारोपण कर हर घर तुलसी, घर घर तुलसी का संकल्प लिया

रतलाम । विजयवर्गीय वैश्य समाज रतलाम के द्वारा नगर निगम रतलाम के अंकुर अभियान के अंतर्गत सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर गोपाल गौशाला कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर मंदिर गार्डन में पौधारोपण किया गया। तुलसी, सिंदूर, अशोक, बेलपत्र, गिलोय बेल आदि के पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रणजीत टांक, समाजसेवी व पर्यावरण विद नरेश सकलेचा नगर निगम पर्यावरण ब्रांड एंबेसेडर विशाल कुमार वर्मा, सतीश टांक की उपस्थिति में पौधारोपण समाज जनों द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर विजयवर्गीय वैश्य समाज अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय, महिला अध्यक्ष श्रद्धा विजयवर्गीय, समाज जन रामजस विजयवर्गीय, रामनिवास विजयवर्गीय, सुधीर विजयवर्गीय, अरविंद विजयवर्गीय, गोपाल विजयवर्गीय, महेश विजयवर्गीय, कृष्णा विजयवर्गीय, प्रतीक विजयवर्गीय, शशांक विजयवर्गीय , शोभित विजयवर्गीय, आयुष विजयर्गीय , मधु विजयवर्गीय, उमा विजयवर्गीय, दीपिका विजयवर्गीय, आकांक्षा विजयवर्गीय, प्रज्ञा विजयवर्गीय आदि उपस्थित रहे।
बालकृष्ण तिवारी द्वारा अमृता नीम गिलोय बेल रोपण कर समाजजनों को भेंट की गई साथ ही तुलसी पौधों का वितरण भी किया। समाज अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय का गिलोय माला से सम्मानित किया गया।