जावरा को जिला बनाया जाए – संयोजक वीरेंद्रसिंह सोलंकी

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा को जिला घोषित कराए जाने की मुहिम जावरा के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बलवती होती जा रही है इस अभियान को जन आंदोलन बनाने निकले जन अधिकार मंच के संयोजक वीरेंद्रसिंह सोलंकी की पदयात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है । सोलंकी गत दिवस इसी जावरा गौरव पदयात्रा को लेकर ग्राम कुम्हारी, मरम्या, असावती, बोरवनी, भड़का, मांडवी, शक्कर खेड़ी ,अकोली , तरासिया, पिपलिया सिर ,मेहंदी ,काकरवा बालाजी, धतरावदा,मार्तंडगंज, रिचा गुर्जर , रणायरागुर्जर, रोला, नेतावली, सुजानपुरा, गोंदीशंकर, होकर गोंदी धर्मसी पहुंचे । पदयात्रा के दौरान स्थानीय समस्याएं भी सुन रहे सोलंकी ने ग्राम गोंदी धरमसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में जावरा विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर है । जगह जगह ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत चल रही है पेयजल सप्लाई के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ।गांव के अंदर की सड़कों को खोद कर नष्ट कर दिया गया है और तकनीकी स्वीकृति के अनुसार जिन सड़कों को वापस यथावत बनाया जाना है। सभी गांव में वहां लीपापोती का कार्य जारी है इस कारण प्रत्येक गांव के अंदर की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, लोग रास्तों के लिए परेशान है , बारिश का समय बीच गांव में सड़के नष्ट होने से महिलाएं और बच्चे रोज घायल हो रहे हैं। सोलंकी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मैं वास्तविक पात्र लोगों को जानबूझकर लाभ नहीं दिया जा रहा है । बारिश के समय अपने पशु बाड़ा या घरों के सामने 2,4 ट्राली मोरमिकरण पर भी स्थानीय एसडीएम के नियमों की आड़ में किसानों से अवैध वसूली की जा रही है ।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा शक्कर खेड़ी, हर्षवर्धन सिंह गोंदीशंकर ,गौरव चतुर्वेदी, अखिलेश पाटीदार, राधेश्याम अस्तोलिया,राम गोपाल गहलोत, कैलाश सूर्यवंशी, सरपंच गणपत धनगर ,बालाराम मालवीय, जगदीश मालवीय ,जवाहरलाल अयाना, कमल सिंह बोरवनी, माधव जी गोस्वामी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। श्री सोलंकी की इस यात्रा को लेकर और मिल रहे जनसमर्थन के कारण कई नेताओं की आपस की कानाफूसी भी चालू हो गई है।