जावरा (अभय सुराणा)। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर आज सिविल अस्पताल जावरा में सभी नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतर गए हैं,तहसील अध्यक्ष श्रीमती खेरुनिशा खान,सचिव अनिता जोशी एवम कृष्णा पंवार, शिरोमणि मसीह,श्वेता सिंह,ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग वर्तमान में जो ग्रेड पे मिल रहा है उसे बदलने की है, इसके साथ ही रात्रिकालीन भत्ता चिकित्सको के समान दिया जाय,नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टाय फंड बढ़ाया जाए,समय समय पर पदोन्नति दी जाय,परिक्षा अवधि के दौरान पूरा वेतन दिया जाय आदि इस तरह 10 मांगो को लेकर आज सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक पालडिया एवम मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शंकरलाल खराड़ी को संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।