आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

  • आगामी त्यौहारों को निर्विघ्न रूप से संपन्न करने हेतु पुलिस प्रशासन तैयार
  • त्यौहारों को शांति से मनाने हेतु की गई आम जनता से अपील

रतलाम । आज दिनांक 25.07.23 की शाम को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के नेतृत्व मे आगामी त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय, नगर पुलिस अधिक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान, शहर के समस्त थाना प्रभारीगण द्वारा मय थाने बल, रक्षित निरीक्षक रतलाम श्री जगदीश पाटिल, पुलिस लाइन बल द्वारा मोहर्रम, ताजिए, श्रावण माह आदि त्यौहारों को शांतिपूर्वक रूप से निर्विघ्न संपन्न कराने एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों / बाजारों आदि प्रमुख स्थानों पर आमजन से संवाद स्थापित करते हुये पुलिस बल के बड़े काफिले के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्पूर्ण शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्र का भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च कालिका माता से प्रारंभ होकर, वकील कॉलोनी, काजी हाउस, सुरजपोर, होते हुए नगर निगम पर समाप्त हुआ।
रतलाम पुलिस द्वारा सभी आम जनों से आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में रतलाम पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।