


रतलाम । दान तो कई तरह के होते हैं लेकिन ईश्वर की बनाई हुई सर्वोत्तम कृति मानव के अंगों का दान दूसरे मानव के लिए प्राणों की रक्षा करने में अत्यंत पवित्र और पुण्य सेवा का कार्य है इसके लिए शासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना होगा, विशेषकर लायंस क्लब जैसी संस्थाएं अंगदान जैसे महान कार्य को एक आंदोलन के रूप में अपना कर लोगों को प्रेरित करें तो बहुत अच्छा संदेश होगा ।
उक्त विचार लायंस ऑफ रतलाम द्वारा लायंस हॉल में आयोजित मनुष्य अंग दान शिविर को संबोधित करते हुए मुस्कान ग्रुप के सेवादारी श्री संदीपन आर्य ने उपस्थित लायन सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । आपने मनुष्य के जीवित रहते हुए और मृत्यु के बाद दिए जाने वाले अंग दानों के संबंध में जानकारियां दी जिसके अंदर कर रक्तदान स्किन ट्रांसफर लिवर ट्रांसप्लांट तथा नेत्रदान एवं देहदान के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया आपने कहा कि लायंस क्लब इस पुनीत कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है ।
कार्यक्रम संयोजक प्रोजेक्ट प्रभारी डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि सेवा कार्यो में हमारी पहली प्राथमिकता मनुष्य के प्राणों को बचाने की रहती है इसके लिए हमें अंगदान जैसे महत्वपूर्ण अभियान को एक आंदोलन के रूप में चलाना होगा । श्री गोविंद काकानी ने भी रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारियां देते हुए कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है ।
लायंस क्लब के प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल, रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, झोन चेयर पर्सन प्रीति सोलंकी मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत सर्जन पुरोहित, कांता छंगानी, आशीष जोशी, सुनील के.जैन, दिनेश गहलोत, योगेश तिवारी, नीलिमा छवि सिंह, रीता दीक्षित आदि ने किया ।
कार्यक्रम में वीणा छाजेड़, प्रेमलता दवे, रेणुका व्यास, नीरज सुरोलिया, सीमा भारद्वाज, भावना राजपुरोहित, रवि बोथरा, संदीप निगम, चितरंजन लुणावत, राजेश घोटीकर, हरपाल सिंह, दिलीप वर्मा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी एवं आभार दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया ।