पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

जावरा (अभय सुराणा )। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा अल्प प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा का होटल जोयो पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट्टा सहित सभी नेताओ ने स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं जहां भी जा रहा हूं वहां एक ही बात आम जनता कह रही है कि इस बार विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।आम नागरिकों में झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार के प्रति लोगों का मोह भंग हो चुका है। जनता ने अपनी सरकार यानी कमलनाथ सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त किया है ।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति एवं किया स्वागत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समाजसेवी डॉक्टर एच.एस राठौर सुजानमल कोचट्टा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल महेंद्र गंगवाल कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान पठान युवा नेता नितीराज सिंह दिलीपराव मंडलोई जगदीश यादव मकसूद परदेसी वरुण श्रोत्रिय मुस्तकीम मंसूरी लोकेश विजवा राहुल शर्मा अनिल सोनी कानाहाड़ा पप्पू चोरडीया इमरान मसूरी अशोक सिसोदिया महेश शर्मा दानिश सिद्दीकी सईद मैव रिजवान पठान कृष्णा अखेड़ीया जुबेद मंसूदी आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।