भजन संध्या और हिंडाला महोत्सव रविवार को

रतलाम । पुरुषोत्तम मास को लेकर श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विराट भजन संध्या और हिंडोला (झूला) महोत्सव रविवार को दोपहर 3 बजे से सुमंगल गार्डन में किया जाएगा। भजन गायक पं. गोपालकृष्ण शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। भगवान श्री राधाकृष्ण की मनोहर झांकी, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा होगी। शाम को आरती के बाद फलाहारी प्रसादी होगी। समाज अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सभा, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सोशल ग्रुप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने सभी से महोत्सव में शामिल होने अपील की।