शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 7 अगस्त । नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्री रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में पीएम स्व निधी व स्वरोजगार ऋण, समूह ऋण दिलाने हेतु समिति द्वारा अनुशंसा की गई साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को योजनाबद्ध तरीके से लाभान्वित किये जाने हेतु भी चर्चा की गई। इसके अलावा समग्र आईडी का कार्य प्राथमिकता से किये जाने की समिति द्वारा अनुशंसा की गई।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्री रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र रांका, श्री बलराम भट्ट, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती प्रीति कसेरा, सहायक लेखाधिकारी श्री जगदीश पांचाल आदि उपस्थित थे।