
इंदौर महावीर भवन 7 अगस्त 2023 । प्राकृतिक आपदा एक्सीडेंट अथवा किसी भी रूप में मानव जन्म और मृत्यु से जूझ रहा सहयोग के बजाय सेल्फी लेकर आनंद बनाने वाला मानवता को शर्मसार कर रहा है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि संकट के दौर में अपने प्राणों की परवाह न करके सेवा में समर्पित हो जाता है वह साक्षात भगवान का रूप होता है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान जाति धर्म के आधार पर समाचार सुनकर गम अथवा आनंद मनाता है वह मानवता का कत्ल कर रहा है। मुनि कमलेश ने बताया कि मानवीय संवेदना से ओतप्रोत नहीं होता धार्मिक तो क्या इंसान कहलाने का अधिकार भी नहीं होता है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि जिसमें मानवता के गुण नहीं आए वह कितनी भी कठोर साधना कर ले तब भी उसका आत्म कल्याण संभव नहीं है। जैन संत ने कहा कि प्रत्येक आत्मा को परमात्मा के रूप में मानकर सहयोग के लिए समर्पित होना चार धाम की यात्रा से बढ़कर है। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नगीन चंद लुनिया मंच की राष्ट्रीय युवा शाखा के पंकज जैन फरीदकोट पंजाब महिला शाखा मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कार्यकर्ता नमिता सचिन लुनिया रूपाली लुनिया नेकसरावद पधारने की विनंती की संघ की ओर से स्वागत किया गया तपस्वी अक्षत मुनि जी के आठवां उपवास है सरोज भटेवरा के 37उपवास है