रूट परमिट हेतु आवेदन करें

रतलाम 07 अगस्त 2023। रतलाम नगर निगम सीमा के अन्तर्गत रुट परमिट जारी किए जाने हेतु टाटा मैजिक यात्री वाहन के स्वामियों से नवीन परमिट आवेदन आमंत्रित किए जाना है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मैजिक यात्री वाहन के स्वामी शहर मार्ग क्रमांक 1 दिलीप नगर से रेलवे स्टेशन, मार्ग क्रमांक 2 दिलीप नगर से बस स्टैण्ड, फव्वारा चौक, कोर्ट चौराहा, जिला चिकित्सालय, सैलाना बस स्टैण्ड, मार्ग क्रमांक 3 दिलीप नगर से शहर सराय, आबकारी चौराहा, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालु मोदी बाजार, चौमुखीपुल, मार्ग क्रमांक 4 दिलीप नगर से बाजना बस स्टैण्ड, चौमुखी पुल, पर रुट परमिट प्राप्त करना चाहते हैं वे अपना आवेदन आनलाईन के माध्यम से हार्ड कापी सहित कार्यालय के कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। तदुपरांत गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार परमिट जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।