रतलाम 07 अगस्त 2023। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए आयोग के निर्देशानुसार केन्द्र तथा राज्य शासन के उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाओं, नगरीय निकायों, शासकीय तथा अर्द्धशासकीय विभागों में सेवारत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों को प्रतिबंधित किया गया है। समस्त अधिकारी, कर्मचारी अत्यावश्यक होने पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी से स्वीकृति उपरांत ही अवकाश पर जा सकेंगे।