अंकुर अभियान एक व्यक्ति एक पेड़ लगाएं प्रकृति सेवक बनें

रतलाम । शासकीय कन्या हाई स्कूल आनंद कालोनी रतलाम स्थित प्राचार्या श्रीमती ममता अग्रवाल व समस्त प्राध्यापकों की उपस्थिति में रतलाम जिला आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक विशाल कुमार वर्मा योग सहायक श्रीमती विमलेश वर्मा द्वारा समस्त अध्यनरत बालिकाओं को भारतीय ऋषि परम्परा अपनानें रहन-सहन शुद्ध खान-पान संस्कारवान बनने नियमित योग से निरोग रहने स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध जीवनशैली अपनानें प्रतिज्ञा लिए योग आसनों का अभ्यास कराया गया हम सभी नियमित जीवन में योग की आधारशिला नींव मजबूत करें स्कूल प्रांगण स्थित नगर पालिक निगम रतलाम अंकुर अभियान के तहत औषधीय पौधारोपण किया गया एक व्यक्ति एक पेड़ लगाएं प्रकृति सेवक बनें हर जन्मदिवसों उत्सवों पर प्रकृति संरक्षण संवर्धन संकल्प लिए पेड़-पौधे रोपण करें जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपहार एक पौधा है अपने चिर-परिचितो को उपहार स्वरूप भेंट करें जिससे आने वाली युवा भावी पीढ़ी प्रकृतिमय योग युक्त रोग मुक्त नशामुक्त रहें प्रत्येक भारतीय नागरिक की आहूति देकर समृद्ध स्वर्ण भारत को विश्वगुरु बनाएं।