भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

रतलाम, 2 सितंबर 2023 । भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम शहर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार 03 सितंबर को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में प्रातः 10.30 बजे आयोजित होगा। सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य अतिथि रहेंगे | अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा करेंगे तथा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय विशेष अतिथि रहेंगे। सांसद गुमानसिंह डामोर , विधायक चेतन्य काश्यप,महापौर प्रह्लाद पटेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित ,विधान सभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नीलेश गाँधी ,मयूर पुरोहित ,  कृष्ण कुमार सोनी ,आदित्य डागा एवं विनोद यादव ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक उपस्थित रहकर इसे सफल बनाने का आव्हान किया है।