

रतलाम। मध्य प्रदेश एमपीडब्ल्यू संगठन ( परसन विथ डिसएबिलिटी) की वार्षिक साधारण सभा संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ शिवाजी कुमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ह्रदय यादव,सक्षम सविता प्रकोष्ठ के मालवा प्रांत के प्रमुख श्री अशोक जैन चौटाला,रेलवे एम्पलाइज युनियन के मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सोलंकी के आतिथ्य मे सम्पन्न हुई।
डॉ शिवाजी ने दिव्यांगो के अधिकारो की व्याख्या करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांग सुविधा अधिकार अधिनियम २०१६ मे १०१ धाराओ को जोडा गया है उसमे विस्तार से दिव्यांगो को हर क्षेत्र मे मिलने वाली सुविधाओं एवं अधिकारो का वर्णन है। उपरोक्त कानून की जानकारी आमजन तक पहूचाने के लिए हमारा संगठन पुरे देश मे कार्यरत है। वर्तमान मे पी डब्ल्यू डी संगठन देश के २८ राज्यो ओर ३ केन्द्र शासित क्षेत्रों मे कार्यरत है तथा इसके ११ लाख दिव्यांग जन सदस्य है।इसका गठन १ जनवरी २००० मे किया गया।हमारा संगठन आर्थिक, सामाजिक, क्षेत्र मे दिव्यांगजनो के कल्याणकारी कार्य करता है व समय-समय पर सरकार को दिव्यांगजनो की समस्याओं को लेकर सुझावो से अवगत कराता है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ह्रदय यादव ने कहा कि दिव्यांगो की मिलने वाली सुविधाओं एवं अधिकारो की जानकारी मध्यप्रदेश के सभी जिलो मे पहूचाने के लिए ११ सदस्यों की जिला समितियां गठित की जा रही है इन समितियों मे कोषाध्यक्ष का पद नही रहेगा इसलिए न तो किसी से चंदा लेना है ओर ना ही चंदा देना है। सुविधाएं एवं अधिकारो को आमजन तक पहूचाने के लिए पम्पलेट वितरण का कार्य समिति करेगी।
सक्षम सविता प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक जैन चौटाला ने कहा कि बिहार राज्य के निशक्तजन आयोग के पूर्व आयुक्त डॉ शिवाजी दिल्ली से हमारे बीच मे है ओर उनके अनुभवों का लाभ हमे मिलेगा। सक्षम संगठन दिव्यांगजनो को शासन से मिलने वाली सुविधाएं तथा अधिकार दिलाने व जन जन तक पहूचाने के लिए PWD संगठन के साथ कार्य करेगा।
रेलवे एम्पलाइज युनियन के मंडल अध्यक्ष ने रेलवे के दिव्यांग कर्मचारियों सुविधाएं व उनके सम्मान को बनाए रखने का कार्य करेगा।व युनियन भी अच्छे कार्यों मे सहयोग प्रदान करेगा।
सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरीश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन का विस्तार पुरे प्रदेश मे किया जाएगा।आज की साधारण सभा मे प्रदेश के कई जिलों से व रतलाम जिले के ६० से अधिक दिव्यांग प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन श्री अशोक दुबे ने व आभार राजेन्द्र रायक ने किया।