गायत्री नगर महिला समूह द्वारा मेरा काम मेरी पहचान प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 अक्टूबर को

जयपुर.। मुनि संघ वैय्यावृत्ति महिला समूह, महारानी फार्म गायत्री नगर जयपुर द्वारा मेरा काम मेरी पहचान प्रदर्शनी का आयोजन 12- 13 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आदिनाथ भवन गायत्री नगर, महारानी फार्म जयपुर में किया गया है.।
संयोजक प्रमिला शाह ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अनूठी पहल के अंतर्गत लगाई जा रही है, प्रदर्शनी का उद्घाटन राजेंद्र कुमार लाला अनिता, दिव्य नताशा गोदिका परिवार द्वारा 12 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे किया जाएगा।
मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, राकेश पाटोदी, कमल-पुष्पा जैन मालपुरा वाले,समाज सेविका मैना सौगानी, अजीत शास्त्री, बीना टोंग्या, रेखा झांझरी, भावना झांझरी,मधु छावड़ा, एवं संयोजक संगीता छावड़ा, अमिता गोधा, डोली अजमेरा, प्रमिला शाह, ने मिलकर पोस्टर का विमोचन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *