दिलीप नगर मुक्तिधाम में लगेंगे पेवर ब्लॉक

रतलाम 8 अक्टूबर । वार्ड क्रमांक 28 दिलीप नगर मुक्तिधाम में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती माया पांचाल व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नागरिकों की मंशानुरूप निगम परिषद द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में विकास का कार्य किया जा रहा है दिलीप नगर में पेवर ब्लॉक लगने से सुविधा होगी। भूमि पूजन के अवसर पर एल्डरमेन नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि रमेषचन्द्र पांचाल, अनिता पंवार, भगत सिंह, कांजी कटारा, महेंद्र सिंह, रुस्तम भैया, कैलाश, नरसिंह, राधेश्याम कुमावत, रवि चौहान, खेमचंद चरपोटा, कैलाश कुमावत, भीम सिंह, शांतिलाल महावर, शैतान सिंह हाडा, बाबूलाल वसुनिया, दिलीप सिंह, नागुलाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *