रतलाम। वडोदरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम एवं श्री राम कृष्ण विवेकानंद आश्रम द्वारा एक दिवसीय न्यूरोलॉजी शिविर स्वामी रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में निशुल्क मस्तिष्क रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. माणिक डांगे ने बताया कि वडोदरा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल साइंसेज के ख्यात चिकित्सक डॉ. मौलिक पांचाल न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ. राकेश शाह न्यूरोफिजिशियन, डॉ. प्रतीक पारीक न्यूरोसर्जन आदि ने शिविर में अपनी सेवाएं दी । स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में करीब दो सौ से अधिक मरीजों को परामर्श दिया । इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ माणिक डांगे,संयुक्त सचिव कमला गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष शोभा नैनानी,गीता दुबे,मेघा क्षोत्रिय, उषा जैन, रामकृष्ण आश्रम के सुभाष शर्मा समाज सेवी राजेश घोटिकर, आशीष घोटिकर, हर्ष शर्मा, हिमांशु राठौर, विनायक गौड़, संदीप राठौड़, शरण सिंह, अजय सिंह राठौर, अनिकेत ,सोहेल खान अखिलेश पिंटू पंवार ने शिविर में सहयोग किया।