उत्साह, उल्लास, उमंग भरे वातावरण में भारत माता प्रतिमा का अनावरण

  • संकल्प मजबूत होगा तो हर कार्य पूरे होंगे-महापौर श्री प्रहलाद पटेल
  • विश्व में मॉं भारती का गुणगान होना गर्व की बात-विधायक चेतन्य काश्यप
  • भारत पुन: सोने की चिडिय़ा बनने की ओर अग्रसर-श्री जीतू वाघानी
  • भारत माता चौराहे के नाम से जाना जायेगा अलकापुरी चौराहा

रतलाम । अलकापुरी चैराहा पर रविवार शाम उत्साह, उल्लास, उमंग से सरोबार वातावरण में भारत माता प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। इस मौके पर जोरदार आतिशबाजी एवं भारत माता की जय-जयकार की गूंज हुई और उपस्थित जनों ने मां भारती की आरती की। समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि व्यक्ति अगर किसी कार्य को करने का मजबूत इरादे के साथ संकल्प लें तो व कार्य अवष्य पूर्ण होता है, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल द्वारा भारत माता उद्यान निर्माण व उद्यान में भारत माता की मूर्ति स्पापित करना इसका सषक्त उदाहरण है। उन्होने कहा कि आज पुरे विष्व में मॉं भारती का गुणगान हो रहा है यह हम सभी के लिये गर्व की बात है। आज भारत माता की मूर्ति का जन लोकार्पण होने से नागरिकों में ओर अधिक प्रबल होगी। महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जब मैं पार्षद था तब यहां की स्थिति दयनीय थी, मैंने तब यह संकल्प लिया कि यहां पर भारत माता उद्यान विकसित होगा और उद्यान में मॉं भारती की प्रतिमा स्थापित होगी। जनता के आशीर्वाद से आज मेरा यह संकल्प पूरा हुआ है, इस कार्य के लिए मैं जनता का दिल से आभारी हूॅं कि मेरा संकल्प पूरा करने की उन्होने मुझे प्रबल शक्ति दी। इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने मेरी माटी मेरा देष अभियान के तहत नगर के 49 वार्डो की एकत्रित की गई मिट्टी के कलष मंच से उपस्थितों दिखाते हुए बताया कि देष की राजधानी दिल्ली में निर्मित होने वाले सबसे बड़े उद्यान निर्माण हेतु दिल्ली पहुंचाया जायेगा। गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी ने इस अवसर पर कहा कि आज विश्व के 178 देशों में भारत का गुणगान हो रहा है, भारत पुन: सोने की चिडिय़ा बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लूनेरा, स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, श्री प्रदीप जी पाण्डे ने भी उद्बोधन किया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित ने दिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक व उनके परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप, भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी, स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, विधानसभा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर श्री षैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, दिनेष षर्मा, प्रदीप पाण्डे, नेहा मेहर, राजेन्द्र नागर, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती देवश्री पुरोहित, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी, शबाना, आयुशी सांखला, कविता चैहान, अनिता वसावा, धीरजकुवंर राठौर, प्रीति कसेरा के साथ सर्वश्री पवन सोमानी, शेरू पठान, गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला, किशोरसिंह राठौर, राजेन्द्रसिंह चैहान सहित नागरिकों ने भारत माता की मूर्ति का अनावरण भव्य आतिषबाजी के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विकास शैवाल ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने माना।