आयुष्‍मान भव: अभियान के दौरान आयुष्‍मान ग्राम सभाओं का आयोजन

रतलाम । कलेक्‍टर श्री नरेन्‍द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार 2 अक्‍टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिले के ग्रमीण क्षेत्रों में आयुष्‍मान ग्राम सभा एवं शहरी क्षेत्र में चिन्हित स्‍थानों पर आयुष्‍मान वार्ड सभा का आयोजन किया गया। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि ग्राम सभाओं के दौरान आयुष्‍मान कार्ड एवं आभा आई.डी. के महत्‍व के बारे में जागरूकता, एनसीडी स्‍क्रीनिंग, सिकल सेल अनीमिया, टीकाकरण, टी.बी. के बारे में जागरूकता, हेल्‍थ एंड वेलनेस केंद्रों की सेवाओं के बारे में सामाजिक संस्‍थाओं की जवाबदेही बढाना, आभा आई.डी. का पंजीकरण, आयुष्‍मान भारत योजना के पात्र हितग्रहियों की सूची का वाचन, योजना में लाभान्वित हितग्राहियों की सूची का वाचन, योजना के चिन्हित अस्‍पतालों की जानकारी देना तथा योजना में लाभान्वित लोगों के अनुभव साझा करना आदि गतिविधियां संपन्‍न की गई।