जावरा (अभय सुराणा) । हम सकारात्मक सोच के साथ शहर हो या गांव वहां की मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जन भावनाओं का सम्मान करते हुए करणी सेना ने सिर्फ जावरा में नहीं मध्य प्रदेश में लगभग 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारने का फैसला कर रही है इसमें संख्या आगे और भी बढ़ सकती है। पूर्व में हमने 22 सूत्री मांगों को लेकर भोपाल में महा आंदोलन किया था। जहां तीसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के दूत बनकर मंत्री अरविंद भदौरिया हमारे अनशन स्थल जंबूरी मैदान पर पहुंचे और बताया की सरकार ने आपकी 18 मांगो को प्रारंभिक तौर पर मान ली है तथा चार मांगे केंद्र को भिजवा दी जाएगी और उसके लिए समिति का गठन भी कर दिया था वह हमारा अनशन भी समाप्त करवाया था और वह सारे मांग पत्र वह पत्र आज मीडिया के समक्ष रखें। भाजपा की सरकार ने हमारे साथ धोखा किया तथा मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव ने जो पत्र लिखकर दो माह में अपनी रिपोर्ट देने को कहा था किंतु आज तक भी कोई सकारात्मक कोई बात नहीं बनी। उक्त विचार जावरा विधानसभा क्षेत्र से करणी सेना के प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने रतलाम जावरा के मीडिया व पत्रकारों को आपने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। आगे बताया कि वर्तमान में वह किसी भी पार्टी के सदस्य नहीं है अगर कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में हमारी मांगों को लेती है वह हमें विश्वास दिलाती है तो हम विचार कर कोई निर्णय लेंगे हमने अपनी मांगों को लेकर अपने साथियों के साथ इस संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से भी चर्चा करी थी और उन्होंने हमें आश्वस्त भी किया था।
जीवन सिंह शेरपुर ने आगे बताया कि हमने जो 22 सूत्री मांग पत्र दिया था वह किसी जाति विशेष के लिए नहीं था वह सभी समाज के लोग वह जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अपना मांग पत्र बनाया था जिसको सभी ने सराहा और यही कारण है कि करणी सेना आज मात्र राजपूत समाज तक सीमित नहीं रही वरन अन्य समाज के लोगों का सहयोग भी हमें भरपूर मिल रहा है क्योंकि हमने हमारी मांगों में चाहे वह शिक्षक हो, कर्मचारी हो पुलिस विभाग हो या पूर्व सैनिक हो पत्रकार हो यानी सभी वर्गों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मांग पत्र तैयार किया था और हमने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए यह भी हमारे मांग पत्र में था। आज जीवन सिंह शेरपुर ने पत्रकारों के प्रश्नों का एक कुशल राजनीतिक बनकर बहुत ही अच्छे ढंग से जवाब दिया। विरोधियों द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपी को निराधार बताया तथा कहा कि आरोप लगाना बहुत आसान है और इस चुनाव में जनता अपने मत का सदुपयोग कर उन्हें करारा जवाब देगी।इससे यह स्पष्ट हो गया कि जावरा सीट का मुकाबला बहुत ही दिलचस्प होगा आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जो प्रमुख सीटें रहेगी उसमें जावरा का अपना एक अलग ही दिलचस्प परिणाम आएगा। आज पत्रकार वार्ता में आपके साथ पुष्पेंद्र सिंह केरवासा लोकेंद्र सिंह पाताखेडी के साथ ही कई करणी सेना प्रमुख के समर्थन में कई सैनिक भी उपस्थित थे और अपने-अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर रहे थे। जहां पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं कर पाई है वही करणी सेना ने आज से ही अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है।