
रतलाम । कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर विजय जैन के महाविद्यालय की सेवा से निवृत्त होने पर उनके परिवार ने त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ को सौ थाली का सेट भेंट किया।
श्रीसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र लुणावत, सचिव निर्मल कटारिया, परिषद् के राष्ट्रीय जन कल्याण मंत्री सुशील छाजेड़, उपाध्यक्ष सतीश जैन खेड़ावाला की मौजूदगी में प्रो. जैन के परिवार ने श्रीसंघ को सौ थालियों का सेंट भेंट किया गया । इस अवसर पर परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री राजकमल दुग्गड़, डॉ. निर्मल मेहता, चितरंजन लुनावत, सुरेन्द्र गंग, शांतिलाल मालक, पंकज राठौड़, धर्मेन्द्र रांका, कमलेश भंडारी, शेखर घोचा, माया लुनावत, श्रीमती चंदा चौरडिय़ा, श्रीमती रीना आंचलिया, श्रीमती सुनीता दुग्गड, श्रीमती गांधी सहित बड़ी संख्या मे श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे। इस अवसर पर प्रो. जैन दम्पत्ति का ट्रस्ट मंडल और परिषद् परिवार की ओर से शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट मंडल सचिव निर्मल कटारिया ने किया। उक्त जानकारी श्रीसंघ के सतीश जैन खेड़ावाला ने दी।