रतलाम । कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लागातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। दल द्वारा कार्यवाही करते हुए बड़ावदा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से वन्या नमक का नमूना लिया गया एवम् जीतमल रतनलाल अजमेरा किराना से अरिहंत घी का नमूना लिया गया। इसी प्रकार सरवन में कार्यवाही करते हुए शुभम किराना से रुद्रांश घी और जीरा, अजय किराना से सांघी गोल्ड दलिया एवम सांवारिया किराना एवम रेस्टोरेंट से बेसन का नमूना लिया गया। सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए, जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, ज्योति बघेल, प्रीति मंडोरियां एवम सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री प्रेमकुमार अहिरवार शामिल थे।