


इंदौर महावीर भवन 21 अक्टूबर 2023 । आस्था और विश्वास की नींव पर ही साधना और सफलता की मंजिल तक पहुंचा जा सकता है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने नवरात्रि के सातवें दिन जप महायज्ञ को संबोधित करते कहा कि साधना का असली प्राण आस्था है शर्त है वह निष्काम और निस्वार्थ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्ठा और समर्पण जब सौदेबाजी का रूप ले लेता है तो अनर्थ का काम करता है आशीर्वाद भी अभिशाप के रूप में परिवर्तित हो जाता है। मुनि कमलेश से बताया कि बिना विश्वास के की गई साधना मुर्दे को श्रृंगार करने के समान होती विश्व के सभी धर्म ने आस्था को सर्वोपरि स्थान दिया है। राष्ट्र ने कहा कि लालच भयऔर स्वार्थ आने पर भी आस्था से विचलित ना हो अग्नि परीक्षा में पास हो जाए सफलता उसके चरण चूमती है दैविक शक्ति की उसको नमन करती है आस्था में ज्ञान और विवेक हो ना अत्यंत जरूरी है।
जैन संत ने कहा कि कपड़े की भांति आस्था परिवर्तित करने वाले धोबी के गधे घर के ना घाट के वाली कहावत चरितार्थ होती है आस्था न्याय नीति प्रेम और अहिंसा को साथ में लेकर होनी चाहिए।
विधानसभा क्षेत्र नंबर 3 कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक जोशी ने मुनि कमलेश से आशीर्वाद प्राप्त किया संघ की ओर से महेंद्र डॉगरिया नगिन नरेला प्रकाश रंगावत ने प्रदीप जोशी अखिलेश गोपी अनुरोध जैन अंकित जोशी अंशुल मांडलिक कासम्मान किया इसी तरह कांग्रेस और भाजपा पार्टी के उम्मीदवार टिकट जिनको मिल गई है देश के कोने-कोने से मुनि कमलेश के चरणों में आ रहे हैं।
चातुर्मास समिति के संयोजक प्रकाश भटेवरा ने बताया कि अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा इंदौर के विजय चाणोदिया ने जानकारी दी कि आज की प्रभावना दिवाकर मंच महिला इंदौर की शाखा कुसुम मूणत, विजया बहन भटेवरा की ओर से वितरित की गई तथा अशोक मांडलिक ने संचालन किया।