
जावरा (अभय सुराणा ) l आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग विधानसभा अध्यक्ष सय्यद अतहर अली ने बताया की हमारी पूरी विधानसभा में प्रत्येक बूथ स्तर एवं सेक्टर स्तर और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी “एक बूथ दो यूथ” पूर्व ही गठित कर दी गई थी जिसका फायदा हमें जनपद पंचायत और नगर पालिका चुनाव में हुआ इसी जीत की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी एडवोकेट हिम्मत सिंह श्रीमाल के समर्थन में आईटी एवं सोशल मीडिया सेल पुनः उसी जोश और उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करने के लिए तत्पर है अली ने बताया कि आधुनिकीकरण के कारण समाज में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग बड़ा है और प्रति व्यक्ति तक उसकी पहुंच भी बड़ी है जिस तरह बीजेपी ने अपने पुराने कैंडिडेट को पसंद किया इस तरह अपनी टीम में बदलाव न करते हुए अपनी पूर्व सहयोगी टीम के साथ मिलकर कार्य करने का प्रण लिया दी l