दागियों के प्रभाव से बाहर नहीं आ पा रही है कांग्रेस !

उज्जैन (” सचिन सक्सेना “) । कांग्रेस विधानसभा निर्वाचन में तय हार से घबरा कर अपने प्रत्याशियों को बदलने में लग गई है पूर्व में भी कई सीटों पर प्रत्याशी बदलने के बाद बुधवार को उज्जैन सम्भाग की बडनगर और जावरा विधानसभा में घोषित किये गए प्रत्याशियों को ऐन वक्त पर बदलना यह दिखाता है कि मालवा के बीजेपी गढ़ में कांग्रेस मुकाबला करने से पीछे हट रही है । प्रदेश प्रवक्ता श्री सनवर पटेल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बडनगर में ऐसे व्यक्ति को फिर से प्रत्याशी बनाना जिसके पुत्र पर अपनी ही महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप है ये दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी आज भी बागियों और दागियों के हाथों में खेल रही है। ऐसे लोगो को जनता सिरे से नकार देगी । इसी तरह जावरा के जन जन में लोकप्रिय बीजेपी प्रत्याशी श्री राजेंद्र पांडे के सामने टिकट बदल कर कांग्रेस ने लाचारगी प्रकट करते हुए अपनी सुनिश्चित हार पर मोहर लगा दी है ।
श्री पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के ‘विकास किया है विकास करेंगे’ के एजेंडे के सामने कांग्रेस के पास कहने को कुछ भी नही है । भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित राज्यो की कतार में ला खड़ा किया है । यही कारण है कि कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवारों का अभाव हो गया है । स्थान स्थान पर पार्टी में हो रहे विरोध , सिर फुटव्वल , धरना प्रदर्शन के कारण घुटने टेकते हुए पार्टी ने एक तरह से हार मान ली है । जनता के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी विश्वास खो चुकी कांग्रेस अपने लोगों से लड़ती नजर आ रही है !