श्री गौतमस्वामी महापूजन साधना का दिव्य अनुष्ठान भक्तिमय माहौल में संपन्न

तलेगांव । परमपथ चातुर्मास-23 के अंतर्गत प.पू.परोपकार सम्राट श्री मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक आचार्यप्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती शिष्य पंचम वर्षीतप आराधक वरिष्ठ मुनिप्रवर श्री पीयूषचंद्र विजयजी ओजस्वी वक्ता मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.मुनिश्री प्रीतियश विजयजी (हेमशिशु )ठाणा 3 की पावन निश्रा में 36 जोड़ों से युक्त,रत्नप्रतिमा संयुक्त श्री गौतम लब्धि महापूजन साधना अनुष्ठान का दिव्य आयोजन चातुर्मास की यशस्वी तप-जप धरा पर संपन्न हुआ। जयपुर से स्पेशल बनकर आई रत्न की हरे एवं लाल कलर की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई थी। 36 जोड़ों की जगह 45 जोड़ों श्रद्धालु पूजन में जुड़े। परोपकार सम्राट की निश्रा में उज्जैन से प्रारंभ ये 5वां अनुष्ठान आयोजन था। मुनिवर श्री रजतचन्द्र विजयजी ने बताया वर्ष में एक बार ये साधना उपासना द्वारा स्पेशल महापूजन किया जाता है। प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक श्रद्धालु भक्ति संगीतमय वातावरण में पूजन का दिव्य आनंद लेते रहे। महापूजन मुख्य लाभार्थी एवं स्वामी भक्ति गौतमप्रसादी का लाभ चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी श्रीमती अनीताबेन रविंद्रजी हस्तीमलजी सोलंकी परिवार को मिला। अन्य 41 परिवारों ने भी विशेष राशि अर्पण कर लाभ लिया। म.प्र. गुज राज. महाराष्ट्र के गुरुभक्त आयोजन में शामिल हुए। बंधुबेलडी ने मंत्र साधना कराई एवं लब्धि कलश में विशेष 21 सामग्री रखी गई । इस प्रकार का अनुष्ठान पूरे भारतवर्ष में विशिष्ट प्रकार से बंधु बेलडी की निश्रा में कराया जाता है। अनेक विधि धान्य से विधिकारक विरागभाई पुना द्वारा सुन्दर मांडला बनाया गया। संगीतकार भरतभाई ओसवाल मुम्बई थे। पूजन के अंत में मुख्य लाभार्थी सोलंकी परिवार एवं विशेष सेवा देने वाली आयुर्वेद डां कुलकर्णी पुना का बहुमान किया गया। सभी लाभार्थी परिवार को रत्न की माला रोशन कुमार राजू कुमारजी ओसवाल द्वारा एवं सुगंधित द्रव्य इंदिरा बेन भंवरजी सुराणा आकुर्डी द्वारा अर्पण किया गया । लाभार्थी सोलंकी परिवार ने प्रभु आरती मंगल दीपक किया। महापूजन के अंत में श्री गौतमस्वामी महाआरती का लाभ इंद्रकुमारजी हस्तीमलजी नागोत्रा सोलंकी परिवार को मिला। इस मौके पर श्री किरण कुमार हस्तीमलजी सोलंकी द्वारा आगामी 9 नवंबर को दीपक के एकासना कराने की घोषणा की गई। तलेगांव की भूमि पर प्रथम बार हुए इस आयोजन के देखने सैकड़ो लोग उमड पड़े। महापूजन के अंत में श्री जीरावला पारसनाथ जैन ट्रस्ट मंडल ने सभी का आभार माना।

Play sound