जीवन सिंह शेरपुर को मिल रहा अपार जन समर्थन, 8 नवंबर को करेंगे 17 गांव का तूफानी दौरा

जावरा (अभय सुराणा)। जावरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है करणी सेना प्रमुख श्री जीवन सिंह शेरपुर निरन्तर गांवों का दौरा कर रहे हैं तथा मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे है।भ्रमण के दौरान एक ही बात कहते हैं इस बार पार्टी को छोड़कर आप मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे तो आप परिवर्तन बहुत अच्छी तरह से देखेंगे मैं नेता नहीं हूं हमेशा एक सेवक बनाकर कार्यकर्ताओं एवं गांववासीयो के बिच बेठकर आपके हर सुख दुख में सहभागी बनुगा एवं आपकी हर समस्या का निदान मौके पर ही करवाने का प्रयास करूंगा। जनसंपर्क के दौरान आपकी जगह-जगह आरती उतारी जा रही है स्वागत किया जा रहा है फलों से तोला जा रहा है। 8 नवंबर को जनसंपर्क प्रा:त 7:00 बजे मंडली से प्रारंभ होकर 15 गांव का भ्रमण कर शाम 5:30 बजे कालूखेड़ा में पहुंचेंगे। चुनाव संचालक ने कार्यकर्ताओं से एवं मतदाताओं से अनुरोध किया कि अपने लाडले नेता को आशीर्वाद प्रदान करें।