किसानो हो खुशहाल अपना ही मेरी पहली प्राथमिकता

सिमलावदा। रतलाम ग्रामीण की पूरी विधानसभा किसानो की है। मेरा एक ही लक्ष्य है की किसानो बिजली, पानी और सड़क की सुविधा मिले। किसानो की खुशहाली ही मेरी पहली प्राथमिकता है। 20 साल पहले किसानो बिजली पर्याप्त नहीं मिलती थी। गेहूं, प्याज़ और अन्य फसलों का उत्पादन नहीं होता था। शिवराज सरकार मे किसानो को पर्याप्त बिजली और पानी मिल रहा है। फसलों का उत्पादन भी कई गुना बढ़ गया है।
यह बात रतलाम ग्रामीण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर मे जन संपर्क के दौरान लुनेरा मे मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कही। बुधवार को जन संपर्क यात्रा कमेड़ से प्रारम्भ कर कर धनेसर, बंबोरी, लुनेरा, झर, चितावद, रोजडका, सेवरिया, शिवपुर, रामपुरिया, नौगांवा जागीर, जलोद, सूतरेटी, चौरानी, कचलाना, एवरिया गांव मे मथुरालाल डामर ने जन संपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इन क्षेत्र मे जगह जगह मथुरालाल डामर का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। सेवरिया मे ग्रामीणजनों द्वारा मथुरालाल डामर को भगवान राम दरबार व अन्य प्रतिमाए भेट की गई। झर मे महिलाओ द्वारा सड़क नही होने की समस्या रखी। जिस पर मथुरालाल डामर द्वारा महिलाओ को विश्वास दिलाया की भाजपा की सरकार आप बनाइये और आपके क्षेत्र की समस्या को दूर मे करूंगा। जन सम्पर्क के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने ग्रामीणजनो को बताया की बीजेपी की सरकार ने क्षेत्र मे विकास किया है। आगे भी विकास होता रह इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट दे कर जिताना है।
आज गुरूवार को नामली मण्डल के खेड़ी से मथुरालाल डामर अपना जन सम्पर्क शुरू करेंगे। जो दिवेली, खोखरा, नौगांवाकला, बाड़ोदा, भारोडा, नामली होते हुए सेमलिया जन संपर्क यात्रा पहुंचेगी।
फोटो।01 मे बुधवार को जन संपर्क के दौरान सेवरिया मे मथुरालाल डामर को भगवान राम दरबार की प्रतिमा भेट करते हुए ग्रामीणजन।