
रतलाम । श्री अखिल भारतीय साधूमार्गी जैन संघ की मध्य प्रदेश इकाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी व मध्यप्रदेश अंचल के अध्यक्ष अजीत चेलावत द्वारा साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के श्री कमल जी पिरोदिया को प्रदेश महामंत्री प्रीतेश गादिया को इदम् नमम प्रवृति का प्रदेश संयोजक बनाया गया साथ ही अभय चोपड़ा को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया इस अवसर पर स्थानीय संघ अध्यक्ष श्री सुदर्शन पिरोदिया मंत्री दर्शन बाफना द्वारा यह सूचना प्रदान करते हुए बताया गया की संघ की समस्त इकाइ साधुमार्गी जैन संघ महिला मण्डल बहु मंडल समता युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया तीनों ही नियुक्त हुए पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब व उपाध्यय प्रवर राजेशमुनिजी मसा की निश्रा में संघ के महतम महोत्सव को धार्मिक अनुष्ठान के रूप में पूरे भारत में बनाया जा रहा है इसे मध्य प्रदेश में भी अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक कार्यों में जोड़कर संघ निष्ठा का परिचय देंगे ।