

जावरा (अभय सुराणा) । कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी का आज ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ आजजावरा में बार एसोसिएशन में जनसंपर्क किया वहां पर आपने सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फैलाने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा हमारी लंबी मांगों का अभी तक कोई निराकरण नहीं किया और मुझे पूर्ण विश्वास है की मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और हमारे क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह सोलंकी विजय से प्राप्त करेंगे और हमारी समस्याओं का समाधान भी शीघ्र होगा।वीरेंद्र सिह सोलंकी ने कहा कि मुझे पहले भी आपकी समस्याओं का ध्यान था आज भी है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपका आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ तो मैं आपकी सभी मांगों का उचित निराकरण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा। जनसंपर्क में अनेक कार्यकर्ता आपके साथ चल रहे थे।