
रतलाम। आपकी कृपा से मे जीतूंगा तो गरीबो व किसानो की सेवा करुंगा। सही काम के रास्ते पर चलूँगा, कोई दुफल बात नहीं करेंगे। नामली मे सात बूथ है। सब पर विजय श्री दिलाइये और नामली को तहसील का दर्जा दिलाएंगे। साथ ही युवाओ के लिए नामली मे खेल मैदान भी बनवायेंगे।
यह बात गुरूवार को मथुरालाल डामर ने अपने जन संपर्क मे नामली मे मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कही। डामर ने कहा की आपके नामली मे कॉलेज खुलवाया। आपके बेटा-बेटी आपकी आँखों के सामने पढ़ लिख कर होसियार हो रहे है। पढ़ाई के लिए कही बाहर नहीं जाना पढ़ता है। क्षेत्र मे बीजेपी की सरकार ने विकास किया है आप विजय श्री दिलाइये भाजपा की सरकार क्षेत्र मै विकास करेंगी। झाबुआ से आये डिंडोर पहले जनपद सीओ था। उसे सेवा ही करनी थी तो कलम से ही गरीबो की सेवा करता। कांग्रेसी भाइयो रतलाम ग्रामीण मै कोई कांग्रेसी नहीं था, जो बाहर से ला कर यहां नौटंकी करा रहे हो। ग्रामीण मै कोई कांग्रेसी भाई, बंधु नहीं थे क्या। कांग्रेस ने क्या किया 70 साल मे। भाजपा की सरकार ने 20 साल हो गए है। किसानो के चेहरे पर रंगत और चमक है। शिवराज ने किसानो को बिजली, पानी और सोसायटी से बिना ब्याज के पैस देने कi बात मथुरालाल डामर ने नामली मे मतदाताओं से कही।
नामली मे जन संपर्क के दौरान मथुरालाल डामर का भव्य स्वागत यहां के रहवासियों, बीजेपी के कार्यकर्त्ताओ व व्यापारियों द्वारा किया गया। मथुरालाल डामर का कई जगहों पर केले, जाम व मोतीचूर के लड्डू से तोला कर पुष्पमाला पहना कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। नामली मे कई संगठनों व पार्टी के पदाधिकारियो द्वारा 50 अधिक मंचों के माध्यम से मथुरालाल डामर व सभी पदाधिकारियो को छापा बांध कर व पुष्प मला पहना कर सम्मानित कर स्वागत किया। नामली के नव मतदाताओं व युवाओ ने धूमधाम के साथ मथुरा बा का स्वागत किया। युवाओ के दिल मे बा है। युवाओ की भावना को देखते हुए बा ने नामली मे खेल मैदान निर्माण करने की बात कही। गुरूवार को खेड़ी, दिवेल, खोखरा, नौगांवाकला, बारोडा, भरोडा, नामली व सेमलिया मे जन संपर्क कोयन गया। जन संपर्क के दौरान ग्रामीणों द्वारा मथुरालाल डामर का स्वागत किया गया।
आज शुक्रवात को चंद्रशेखर आजाद मण्डल के मुंशीपाड़ा से जन संपर्क शुरू कर गुलरिपाडा, सरवनीखुर्द, पाटली, गुलवानिया, पंथपाड़ा, बिबडोद, वाक्या, सेमलपाड़ा, रिंगरोड से वरोठ, रामपुरिया, पलसोड़ी, आमलिपाड़ा होते हुए हल्दुखाली मे जन संपर्क यात्रा पहुंचेगी।