
जावरा। सडक, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओ को क्षैत्र के हर घर तक पहुंचाकर भाजपा सरकार ने लोगो की परेशानी दूर करी है। भाजपा सरकार एक विजन के साथ काम करती है, सडको के क्षेत्र मे फिर चाहे वो केंद्र सरकार द्वारा निर्मित 8 लेन सडक हो, प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित 4 लेन सडक हो या कायाकल्प योजना के अंतर्गत आने वाली शहर की प्रमुख सडके, शिक्षा के क्षेत्र मे सीएम राइज स्कूलो का निर्माण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र मे जगह जगह पर स्वास्थ्य केंद्रो के निर्माण से आम जनता का जीवन बेहतर हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब इन बातो को लेकर जनता के बीच वोट मांगने जा रहे है तो उन्हे पूर्ण समर्थन मिल रहा है, डाॅ राजेंद्र पांडेय के समर्थन मे भाजपा नगर मंडल द्वारा चौपाटी बस स्टैंड से शुरू कर तिलक नगर, सांवरिया कॉलोनी, सज्जन विहार, रेलवे फाटक, महावीर कांप्लेक्स, स्टेशन रोड पर ढोल ढमाको के साथ जोर शोर से जनसंपर्क किया गया।
जनसंपर्क मे अध्यक्ष राजेश शर्मा, अभय कोठारी, दिलीप शाक्ल्य, मुकेश प्रजापत, रजत सोनी, अनिल मोदी, देवेंद्र सिंह जादौन, सौरभ पगारिया, शिवेंद्र माथुर, चंद्रप्रकाश सोलंकी, तेजसिंह कदम, शरद डूंगरवाल, संदेश जैन, अनिल धारीवाल, संतोष सूर्यवंशी, गौरव गौड, वैभव रांका, तेजनाथ गांधी, आगम पाटनी, प्रत्युष पांडेय, मनीष ऊंठवाल, प्रदीप तिवारी, कमल सारडा, शेलु कोठारी, योगेश यादव, ओम शर्मा, गोविंद कछावा आदि उपस्थित रहे।