


इंदौर पोरवाल भवन 29 नवंबर 2023 । विलासिता और सुविधा का गुलाम बना हुआ धार्मिकता में प्रवेश नहीं कर सकता। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि विश्व के सभी धर्म ने विलासिता को अभिशाप माना है विकास का सबसे बड़ा शत्रु है।
उन्होंने कहा कि सुविधा आत्म शक्ति के साथ कुठाराघात करता है इम्युनिटी पावर कम होने पर प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। मुनि कमलेश ने कहा कि सुविधा जहर है तो संघर्ष अमृत है संघर्ष धर्म और साधना का असली प्राण है।
राष्ट्र संत ने बताया कि सभी महापुरुषों ने संघर्ष के बलबूते पर ही सफलता की मंजिल प्राप्त की है इससे आत्मा में निखार आता है। जैन संत ने कहा कि जो संघर्ष से कतराता है विलासिता के कारण अनेक रोगों का शिकार हो जाता है संघर्ष आत्मा की सोई शक्ति को जागृत करता है शरीर को निरोग बनता है अभी ग्रह धारी श्री राजेश मुनि जी ने सभा को संबोधित किया घनश्याम मुनि कौशल मुनि ने स्तवन प्रस्तुत किया।
30 नवंबर को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मेहता ने बताया मध्य प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन प्रातः 9:00 बजे राज राजेंद्र लेखेंद्र आराधना भवन 100 नीलकंठ कॉलोनी में आयोजित होने जा रहा है। मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक रमेश जी भंडारी अभय सुराणा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चोरडिया राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे छात्रावास समिति के संयोजक प्रकाश भटेवरा ने बताया कि श्रमण संघ के सलाहकार श्री सुमती प्रकाश मुनि जी मेरठ में देवलोक गमन पर यहां श्रद्धांजलि सभा में अर्पित की जाएगी।