रतलाम 30 नवम्बर । 30 नवम्बर गुरूवार को सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान नगर के विभिन्न वार्डो में 14 ऐसे सफाई संरक्षक जो कि बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये गये है उन्हे कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अमन-सुरेश, रामकन्या-अर्जून, विशाल-मुकेश, रानीबाई-धीरज, सुगनाबाई-गोपाल, कान्ताबाई-रामचन्द्र, रवि-मुकेश, मनोरमा-जगदीश, दुर्गाबाई-दिनेश, सुगनाबाई-शंकर, धनराज-बसंत, बिहारी-आनन्द, ललीताबाई-श्यामलाल व लक्ष्मीबाई-सुरेश द्वारा बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।