
रतलाम । बैंक द्वारा सेवानिवृत पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों जो 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बैंक में जमा करना प्रारंभ कर दिया गया है यदि कोई पेंशनर बैंक में उपस्थित नहीं हो सकता है तो बैंक से संपर्क करें जिससे उनका डीएलसी जमा कराया जा सके। 80 वर्ष से कम आयु के पेंशनरों के लिए 1 नवंबर से डीएलसी जमा करना प्रारंभ होगा सभी पेंशनर्स अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट समय पर जमा करें जिससे कि उन्हें पेंशन भुगतान जैसी समस्या से नहीं जूझना पड़े। बैंक हमेशा आपके सहयोग के लिए है और बैंक आपके द्वार तक भी जाने को तैयार है। उपरोक्त विचार स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर एच.के.सूर्यवंशी ने ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास एवं प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के दौरान अवगत कराया।
आपने कहा कि पेंशनर राष्ट्रीयकृत बैंक में ही निवेश करें बैंक में किया गया निवेश सुरक्षित है। आपने एक अन्य जानकारी में बताया कि वर्तमान में पेंशनर लोन की सीमा 18 माह से 24 माह कर दी गई है। साथ ही आपने बताया कि बैंक में जमा निवेश पर भी ब्याज दर बढ़ाई जा रही है क्योंकि आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया है जो नई जमा योजना पर ही लागू होगा। डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट दिसंबर तक जमा करना अनिवार्य है। आपने बताया कि एसबीआई ने एक विकल्प दिया है कि कोई पेंशनर किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से पेंशन ले रहा है अगर वह एसबीआई से पेंशन लेना चाहता है तो साधारण प्रार्थना पत्र बैंक को देना होगा उसकी पेंशन चालू हो जाएगी। आपने वर्तमान डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए सिर्फ आपकी जागरूकता आवश्यक है आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी ओटीपी ,मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर किसी के साथ सांझा ना करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास वरिष्ठ सलाहकार मनोहर पचोरी कोषाध्यक्ष सुधीरकांत दुबे, यू एल जायसवाल ने सूर्यवंशी का केसरिया दुपट्टा, माला एवं पत्रिका भेंट कर अभिनंदन किया तथा साथ ही एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया।