जिला स्टैंडिंग कमेटी के बैठक में मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई

रतलाम 01 दिसंबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतगणना के पूर्व जिला स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार तथा मास्टर ट्रेनर द्वारा बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई । पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा भी उपस्थित थे ।
बैठक में मास्टर ट्रेनर श्री सुरेश कटारिया तथा श्री रियाज मंसूरी द्वारा मतगणना प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया गया । विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेशों की जानकारी दी गई । इस दौरान निर्वाचन द्वारा घोषणा की समीक्षा करना, प्रारूप 13 क लिफाफा 13 ख, गणना टेबल पर अभिकर्ताओं की मौजूदगी, खारिज मत, ग्रीन पेपर, सील, मतपत्र, लेखा मत पत्र, मिलान इत्यादि जानकारी दी गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को काउंटिंग हाल के लेआउट से भी अवगत कराया गया ।