वनाधिकार उत्सव 19 सितंबर को, जिले में 325 वनाधिकार पत्रों का होगा वितरण

रतलाम । गरीब कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत 19 सितंबर को वनाधिकार उत्सव आयोजित होगा। इस दौरान वनाधिकार पट्टों का वितरण रतलाम जिले में भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, हितग्राही उपस्थित रहेंगे। रतलाम कलेक्ट्रेट सभागृह में प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिले में 325 वन अधिकार पत्रों का वितरण हितग्राहियों को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा वेबकाम के माध्यम से संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 30 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र पट्टों का वितरण किया जाएगा। जनपद पंचायत सैलाना तथा बाजना में कुल 295 वनाधिकार पट्टों का वितरण होगा।