जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के तत्वाधान में पत्रकार महासम्मेलन 20-21 जनवरी को शीतल तीर्थ रतलाम में

जयपुर । जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के तत्वाधान में पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन दिं. 20-21 जनवरी 2024 को जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ रतलाम में आयोजित किया जा रहा है । महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) राष्ट्रीय कार्यकारिणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों की मीटिंग बडजात्या सभागार भट्टारक जी की नसियाजी नारायण सिंह सर्किल जयपुर में 20 दिसंबर को प्रात: 11:00 बजे महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग में जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ रतलाम में 20- 21 जनवरी 2024 को महा अधिवेशन आयोजित किए जाने संबंधी महत्वपूर्ण विचार विमर्श किए गए । इसके पश्चात उक्त कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु देश के सभी पत्रकार पदाधिकारी व सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया गया है । मीटिंग संचालन करते हुए महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि उक्त क्षेत्र पर 20 फरवरी से 25 फरवरी तक परम पूज्य आचार्य श्री विशुध्दसागर जी महाराज संसघ के सानिध्य में पंचकल्याणक महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें देश-विदेश के श्रेष्ठी, गुरु भक्त उपस्थित होंगे। मीटिंग में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अनिल जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेद्र बैराठी, दीपक गोधा, राजा बाबू गोधा, अजय जैन आदि ने अपने विचार रखे और आयोजन को सफल कराने का आश्वासन दिया।