श्रीमति संगीता नाहर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

जावरा । कहते हैं अच्छे लोगों की ऊपर भी जरुरत होती हैं क्योकि जिसके मन मै दिन दुखियों के प्रति करुणा दया के साथ जिनशाशन भगवान महावीर स्वामी की जिनवाडी को जन जन तक पहुचाने वाले साधु साध्वी की सेवा वैयावच्य को लेकर अति सवेदन रहने वाली सरल सहज श्री मति संगीता नाहर का 25 दिसम्बर निधन जयपुर मै हो गया था जिनका अंतिम संस्कार जावरा में 26 दिसम्बर को किया गया आप जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के प्रति आस्थावान स्व श्री मदन लाल जी नाहर की पुत्रवधु थी आप नगर के सक्रिय समाजसेवी शेखर नाहर की धर्मपत्नी थी आपके पुत्र विदित नाहर ने श्रीमति संगीता नाहर को मुखाग्नि दी आप श्री अ भा जैन दिवाकर संगठन की राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य, जैन कांफ्रेंस महिला शाखा म. प्र. कि संगठन मंत्री के साथ जैन दिवाकर बहु मंडल की प्रमुख थी।
आपके शोक समाचार सुनकर साधु संत द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की प्रवर्तक विजय मुनि जी म सा राष्ट्रसंत श्रमण संघिय मंत्री कमल मुनि म सा कमलेश के साथ अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के साथ जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की और से संवेदना व्यक्त की हे आपकी अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य उपस्थित थे।