शीत लहर से बचाव हेतु नगर के विभिन्न स्थानों पर जलाये अलाव

आवासहीन बेसहारा व्यक्ति रात्रि विश्राम हेतु करें रैन बसेरो का उपयोग

रतलाम 3 जनवरी । वर्तमान में शीत लहर के प्रकोप से नागरिकों को बचाने हेतु नगर निगम द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाये गये हैं साथ ही आवासहीन बेसहारा व्यक्तियों के रात्रि विश्राम हेतु महू रोड़ बस स्टैण्ड, नगर निगम पांजरा पोल व सिविक सेंटर रैन बसेरो में व्यवस्था की गई है।
निगम द्वारा गत रात्रि महू रोड बस स्टैण्ड, पांजरा पोल, रेलवे स्टेशन, दिलबहार चौराहा, डालू मोदी बाजार, रानीजी का मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर गांधी नगर, चांदनी चौक, शिव मंदिर बोधी स्कूल, औद्योगिक थाना, अलकापुरी चौराहा, शहर सराय, बाजना बस स्टैण्ड चौराहा, सैलाना बस स्टैण्ड चौराहा, स्टेडिय मार्केट के सामने, कालिका माता मंदिर, जावरा रोड बस स्टैण्ड, सांई मंदिर शास्त्री नगर, देवरा देव नारायण मंदिर, उंकाला रोड बड़े गणपति, दीनदयाल नगर शनि मंदिर, चमारिया नाका, तेजा नगर, त्रिवेणी मेला परिसर, नगर निगम कार्यालय आदि स्थानों पर अलाव जलाये गये।
नगर निगम द्वारा आवसहीन, गरीब बेसहारा व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वे शीत लहर के चलते खुले में रात्रि विश्राम ना करते हुए निगम के रैन बसेरो में रात्रि विश्राम करें वहां पर्याप्त व्यवस्था की गई है।