प्रेरणा प्रवर्तनी डॉक्टर चंदनाजी एवं अक्षय ज्योति जी आदि के पावन सानिध्य 10 से अधिक मुनिराज 40 से अधिक साध्वी गण रहेंगे उपस्थित


जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति एवं जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हमारे मालवा की गौरव वह जिनके चरण कमल लंबे समय तक जावरा में पड़े हो ऐतिहासिक चातुर्मास हुए हो ऐसी मालव सिंहनी तीर्थ स्वरूपा गुरुणी मया श्री कमलावती जी महाराज साहब का जन्म शताब्दी समारोह एवं नवनिर्मित मातोश्री वृद्धा आश्रम की इमारत का उद्घाटन श्रमण संघीय प्रवर्तनी मेवाड़ गौरव डॉक्टर चंदना जी महाराज साहब एवं डॉ अक्षय ज्योति जी महाराज साहब की प्रेरणा से संपन्न हो रहा है।
इस अवसर पर उपाध्याय गौतम मुनिजी उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी राष्ट्र संत श्री कमलमुनि कमलेश युवा प्रेरक सिद्धार्थ मुनि हट योगी श्री धैर्य मुनी आदि महाराज के पावन उपस्थिति में एवं उप प्रवर्तनी साध्वी सत्य साधना जी, महाशक्ति प्रिय साधना, महासाध्वी मंगल प्रभा जी, अनुष्ठान आराधिका डॉक्टर कुमुदलताजी प्रखर वक्ता श्री संयमलता जी उप प्रवर्तनी श्री रिद्धिमाश्रीजी विदुषी श्री अमित सुधा जी विदुषी चारू प्रज्ञाजी कुल मिलाकर लगभग 40 से अधिक महासती एवं 10 से अधिक मुनिराज नासिक रोड की पावन धरा पर एक साथ उपस्थित रहने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है ।मातोश्री वृद्धश्राम का उद्घाटन दानवीर भामाशाह श्री रमणलाल लुक्कड़ पुणे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
थोरलया मां साहेब जिजाऊ सेवा संस्था मातोश्री वृद्धा आश्रम सामनगांव एवं जैन दिवाकर फाउंडेशन के अध्यक्ष कांतिलाल चोपड़ा अनिल खिवसरा सुनील बम्ब राजू माडोत नवल संचेती आदि पदाधिकारीयों ने 28 जनवरी रविवार को सामन गांव नासिक रोड पर आयोजित इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को गौरव प्रदान करने की अपील की है ।