रतलाम। मुख्यमंत्री महोदय, म०प्र०शासन भोपाल के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थानों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की जाना है। इस हेतु रतलाम पुलिस द्वारा जिले के समस्त थानों के अंतर्गत आने वाली आमजन से अपील की जाती है, कि वर्तमान में ऐसे ग्राम जिनकी ग्राम व थानें के मध्य दूरी वर्तमान थाने से बहुत अधिक है, जबकि अन्य थानें की दूरी नजदीक है, ऐसे ग्रामों को गणमान्य नागरिक, आमजन एवं जनप्रतिनिधि ऐसे ग्रामों को चिन्हित कर सुझाव संबंधित थानें एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के माध्यम से दे सकते हैं, ताकि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, म०प्र०शासन भोपाल की मंशानुसार एवं आमजन की सुविधा हेतु जिले के थानों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों की युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही अमल में लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के द्वारा बताया गया कि युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही में जिन ग्रामों की दूरी वर्तमान मे जुडे थानें से अधिक है, उन ग्रामों को अन्य थानें जिसकी दूरी नजदीक है, उनसे जोड़े जाने की कार्यवाही की जावेगी, इस हेतु गणमान्य नागरिक, आमजन एवं जनप्रतिनिधि अपने सुझाव निम्नलिखित नोडल अधिकारी के माध्यम से दिनांक 10/01/2024 तक इस कार्यालय को भेज सकते हैं:
- श्री अभिनव कुमार बारंगे, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम मो.नं. – 7049127295
- श्री अभिलाष कुमार भलावी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रतलाम मो.नं. 7049127952
- श्री दुर्गेश आर्मो, नगर पुलिस अधीक्षक, जावरा मो.नं.- 7587621695
- श्री शक्ति सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा मो. नं.-7049127478
5.शाबेरा अंसारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट मो. नं.-7049127984
पुलिस कंट्रोल रूम मो.नं.- 7049162265 - श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम मो.नं.-7049127762
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम मोबा. नं. – 7049100454